शादी के 5 महीने बाद ही टूटे दिल के अरमान, जब निकाला घर से बाहर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Jan, 2020 11:40 AM

in laws took the girl out of house

गुरू नानक नगर के नजदीक धुरी लाइन की रजनी को शादी के 5 महीने बाद उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया।

लुधियाना(वर्मा): गुरू नानक नगर के नजदीक धुरी लाइन की रजनी को शादी के 5 महीने बाद उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। इस बारे में रजनी ने थाना वुमन सैल की पुलिस के पास लिखित शिकायत देकर पति, सास, ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 

जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि रजनी ने पुलिस को 27 मई, 2019 को लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच करने पर रजनी के पति मंगत जैदका के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। रजनी की शादी 20 अप्रैल, 2018 को मंगत जैदका निवासी चेत सिंह नगर के साथ हुई थी। उसके पिता मुलखराज ने बताया कि शादी के बाद बेटी का पति, माता, बहन दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगे। जब वह गर्भवती हुई तो उन्होंने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। 

बाद में उसकी डिलीवरी ऑप्रेशन के जरिए हुई, जिससे मृत बेटा पैदा हुआ। वहीं पीड़िता ने बताया कि केवल उसके पति पर ही मामला दर्ज किया गया है। बाकी ससुराल वालों पर नहीं। जबकि वे भी बराबर के कसूरवार हैं। इसलिए पुलिस कमिश्नर से न्याय मांगेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!