जालंधर के वैस्ट हलके में एक और वारदात, मौके पर पुहंचे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Dec, 2025 10:27 PM

in jalandhar s west constituency hooliganism strikes again

जालंधर के वैस्ट हलके की बस्ती दानिशमंदा में एक बार फिर से हिंसा की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार नशा बेचने वाले तस्करों ने पुरानी रंजिश के चलते लोगों पर हमला किया है, जिससे इलाके के लोगों में रोष पनप गया है। हमला नशा बेचने के आरोपों से जुड़ा माना...

जालंधर  (पंकज, कुंदन): जालंधर के वैस्ट हलके की बस्ती दानिशमंदा में एक बार फिर से हिंसा की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार नशा बेचने वाले तस्करों ने पुरानी रंजिश के चलते लोगों पर हमला किया है, जिससे इलाके के लोगों में रोष पनप गया है। हमला नशा बेचने के आरोपों से जुड़ा माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आज हुई घटना में दूसरे परिवार को निशाना बनाया गया। हमले की इस घड़ी में इलाके में खौफ का माहौल देखने को मिला।  वहीं घटनास्थल पर शीतल अंगुराल भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इलाके में नशे के चलते हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अंगुराल ने यह भी कहा कि स्थानीय नुमाइंदे और अधिकारी खुद इस मुद्दे पर गुमसुम दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या हालात में सुधार कभी संभव होगा।

घटना की जानकारी मिलने पर ए.सी.पी. वैस्ट भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और नशा तस्करी से जुड़े विवाद हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!