पंजाब के सरहदी इलाकों में गैर कानूनी माइनिंग जारी, हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई

Edited By Vatika,Updated: 08 Sep, 2022 01:56 PM

illegal minning

पंजाब के सरहदी इलाकों में अवैध कानूनी माइनिंग के खिलाफ दायर की गई याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

चंडीगढ़ (हांडा) : पंजाब के सरहदी इलाकों में अवैध कानूनी माइनिंग के खिलाफ दायर की गई याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि माइनिंग अभी भी जारी है।  पंजाब सरकार ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बी. एस.एफ के साथ मिलकर पुलिस माइनिंग पर रोक लगा रही है। 

सेना और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने हलफनामा दायर करके अपना पक्ष पेश किया। सेना ने दावा किया कि अमृतसर में माइनिंग के कारण सेना के बंकर को नुक्सान हो रहा है। बता दें कि सेना और बी.एस.एफ. पहले ही इस को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता चुके हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने पठानकोट और गुरदासपुर में माइनिंग पर रोक लगा दी थी। फिलहाल अदालत ने पठानकोट और गुरदासपुर में माइनिंग पर पाबंदी के आदेशों को जारी रखते हुए मामले की सुनवाई स्थगित की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!