Edited By Vatika,Updated: 07 Sep, 2026 11:52 AM

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
चंडीगढ़: जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 9:30 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित हुआ।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई थी। बैठक में जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति का विरोध करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से अपील की गई थी कि जब तक पंजाब सरकार की सहमति नहीं मिलती, तब तक नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ न दिलाई जाए। साथ ही संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए राज्य की राय को उचित सम्मान देने की मांग की गई थी। हालांकि, पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद आज जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली।