जीरा में पति व गर्भवती पत्नी की गोलियां मारकर हत्या

Edited By Des raj,Updated: 21 Sep, 2018 11:03 PM

husband and pregnant wife shot and killed in jeera

जीरा के गांव पंडोरी खत्रीयां में शुक्रवार की सुबह करीब 8 से 9 बजे अज्ञात लोगों ने घर में दाखिल होकर गोलियां मारकर दम्पति की हत्या कर दी। गौर रहे कि महिला गर्भवती होने के कारण पुलिस इसे तीहरा हत्याकांड मानती है।

जीरा (गुरमेल, अकालियांवाला): जीरा के गांव पंडोरी खत्रीयां में शुक्रवार की सुबह करीब 8 से 9 बजे अज्ञात लोगों ने घर में दाखिल होकर गोलियां मारकर दम्पति की हत्या कर दी। गौर रहे कि महिला गर्भवती होने के कारण पुलिस इसे तीहरा हत्याकांड मानती है।

जानकारी के अनुसार घर में काम करने वाली रजनी नामक महिला ने बताया कि आज प्रात:काल जब वह घर में सुबह काम करने के पश्चात दूसरे घरों में काम करने के लिए चली गई और करीब 9 बजे जब वह घर में दौबारा आई तो देखा कि राजप्रीत सिंह की लाश घर की लॉबी में तथा उसकी पत्नी प्रभदीप कौर की लाश घर की रसोई में खून से लथपथ पड़ी हुई थी तथा दोनों पति-पत्नी के सिर में गोलियां मारी गई थीं, जिसके चलते उसने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया।

इस घटना का पता चलने पर जत्थे. इन्द्रजीत सिंह जीरा पूर्व मंत्री पंजाब और पुलिस की तरफ से नरिन्द्र सिंह डी.एस.पी., थाना सदर प्रमुख अवतार सिंह घटना स्थान पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को इस मामले संबंधी सूचना दी।  जिस घर में यह घटना हुई है वहां कैमरों का डी.वी.आर. छुपा कर रखा गया था, लेकिन हमलावर उसे भी साथ ही ले गए।

मुखविन्दर सिंह छीना आई.जी. फिरोजपुर रेंज ने बताया कि यह 2 की बजाय 3 कत्ल हैं और ब्लाइंड मर्डर होने के कारण हमारी फैरोसिक लैब की टीम मौके पर पहुंची है और जल्दी ही कातिलों को गिरफ्तार किया जाएगा।

8 महीने से गर्भवती थी प्रभदीप कौर 
मृतक महिला की 9 अक्तूबर को डिलिवरी थी और आज प्रात:काल उसने डाक्टर को दिखाने के लिए जाना था और रसोई में भोजन तैयार कर रही थी और उसका पति राजप्रीत सिंह उर्फ  राजा भी घर में ही था, लेकिन हमलावरों ने सुबह उस पर व उसके पति पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतक राजप्रीत सिंह जो खेतीबाड़ी का काम करता था तथा उसकी पत्नी प्रभदीपलगभग 8 महीने से गर्भवती थी। कई वर्षों के बाद उनके इस घर में बच्चे की किलकारियों की गूंज पडऩी थी, लेकिन इस घटना ने पूरे समाज को झिझोंड़ कर रख दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!