Hoshiarpur : 19 वर्षीय युवती से Rape, मामा-भांजा गिरफ्तार व तीसरा फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2024 11:26 PM

hoshiarpur 19 year old girl raped

थाना गढ़शंकर पुलिस ने 19 वर्षीय युवती से रेप करने के मामले में मामा-भांजा को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा फरार है। गढ़शंकर थाना पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 10वीं तक पढ़ी है और घर का काम करती है।

गढ़शंकर   : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 19 वर्षीय युवती से रेप करने के मामले में मामा-भांजा को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरा फरार है। गढ़शंकर थाना पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 10वीं तक पढ़ी है और घर का काम करती है। उन्होंने बताया कि नाजिम पुत्र शौकत के साथ करीब डेढ़ साल से बातचीत थी और वह अक्सर घरवालों से चोरी छिपे मिलते भी थे। 7 सितम्बर को नाजिम ने फोन कर रात 12 बजे मिलने को कहा और जब वह रात 12 बजे मिलने गई तो देखा कि नाजिम का भतीजा शाहरुख पुत्र सुबेदीन निवासी टटोली पुलिस थाना आदर्श मंडी जिला शामली उत्तर प्रदेश भी उसके साथ था।

पीड़िता ने बताया कि वह उनके साथ एक्टिवा पर बैठ गई। फिर वे मुझे अपने भाई काशिम वार्ड नंबर 10 पैसारिया माेहल्ला के फल गोदाम पर ले गए। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मेरे चेहरे पर हाथ रखकर दोनों ने मेरे साथ जबरन रेप किया। उसने बताया कि रात अढ़ाई बजे वे लोग उसे उसके घर के सामने छोड़ गए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को जान से मार देंगे। उसने कहा कि नाजिम और शाहरुख ने मेरे साथ काशिम पुत्र शौकत द्वारा की गई साजिश के तहत रेप किया है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

थाना गढ़शंकर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए नाजिम और काशिम पुत्र शौकत, शाहरुख पुत्र सुबेदीन के खिलाफ बी.एन.एस. एक्ट की आई.पी.सी. 70(1), 61(2), 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों नाजिम और उसके भतीजे शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है जबकि काशिम को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है

.

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!