Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Sep, 2026 05:18 PM

गांव कालूवाल कोटला में आज सुबह टूटकर गिरी बिजली की तार में करंट आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान बिक्रमजीत सिंह पुत्र पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): गांव कालूवाल कोटला में आज सुबह टूटकर गिरी बिजली की तार में करंट आने से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान बिक्रमजीत सिंह पुत्र पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।
गांव के मौजूदा सरपंच लवप्रीत सिंह थियाड़ा ने बताया कि उनके चाचा का बेटा बिक्रमजीत सिंह सुबह करीब 7:30 बजे अपने धान के खेत की तरफ चक्कर लगाने गया था। इसी दौरान धान की फसल में टूटकर गिरी बिजली की तार में उसका पैर फंस गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवा किसान की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। बिक्रमजीत सिंह दो बच्चों का पिता था।