बारिश और तूफान का डबल अटैक: पंजाब में गेंहू की फसलें प्रभावित, जनजीवन भी अस्त-व्यस्त

Edited By Vatika,Updated: 21 Mar, 2026 11:04 AM

heavy rain

पंजाब में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम ने फिर से करवट ली

जालंधर (पुनीत): पंजाब में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम ने फिर से करवट ली है, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। पंजाब का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड हुआ है जोकि सामान्य तापमान से 6.6 डिग्री कम है। पंजाब के विभिन्न जिलों में तेज बारिश होने से गेंहू की खड़ी फसलों की भी नुक्सान पहुंचा है।

 वहीं, पंजाब के मुख्य महानगरों सहित कई इलाकों में आंधी व तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ इत्यादि गिरने से वाहनों को नुक्सान पहुंचा है। बारिश के साथ आंधी-तूफान के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आई। 

वहीं, आने वाले दिनों में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया जोकि जिले में सबसे कम रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!