जी.एस.टी. विभाग की बड़ी कार्रवाई, शहर की दो फर्मों पर दी दबिश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2022 11:26 PM

gst big action of the department raid on two firms

राज्य जी.एस.टी. विभाग के डिस्ट्रिक्ट 2 की टीम द्वारा महानगर की दो फर्म " एम.के फोर्टिफिकेंट्स व ए.के.एस. ओवरसीज पर सर्च की गई।

लुधियाना (सेठी) : राज्य जी.एस.टी. विभाग के डिस्ट्रिक्ट 2 की टीम द्वारा महानगर की दो फर्म " एम.के फोर्टिफिकेंट्स व ए.के.एस. ओवरसीज पर सर्च की गई। यह कार्रवाई पंजाब टैक्सेशन कमिश्नर कमल किशोर यादव के दिशा-निर्देशों पर की गई, जबकि कार्रवाई की अगुवाई असिस्टेंट कमिश्नर लुधियाना -2 शाइनी सिंह द्वारा की गई। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को अनअकाऊंटेड स्टॉक और बिक्री को दबाने से संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया। इसके साथ उक्त फर्म के गोदाम पर भी सर्च की गई। बता दें कि यह कार्रवाई पंजाब गुड्स एंड सर्विस एक्ट, 2017 के तहत की गई है। जब्त दस्तावजों की गहनता से जांच की जाएगी और उक्त फर्म के मालिक को सम्मन देकर बुलाया जाएगा और अगली कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है, कि " प्रीमिक्स फोर्टिफाइड "  न्यूट्रिएंट्स इंग्रीडिएंट्स है , जिसे राइस शैलर वालों को बेचा जाता है, जो इस इंग्रीडिएंट को राइस के साथ मिलाकर राइस की गुणवत्ता को बढ़ाते है। राइस (चावल) में विटामिन - ए या आयरन की कमी है , तो उस कमी को दूर करने के लिए उक्त इंग्रीडिएंट को मिलाया जाता है। इस मामले में उक्त फर्में भी इंग्रीडिएंट्स की ही सप्लाई करते है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों फर्मों में एक फर्म शेखर गुप्ता के नाम पर है, जबकि दूसरी फर्म पार्टनरशिप फर्म में शेखर गुप्ता के साथ अन्य पारिवारिक सदस्य पार्टनर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!