एक बार फिर भड़के पंजाब के शिक्षक, विधायक के घर का किया घेराव, दी बड़ी चेतावनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 05:10 PM

punjab teachers lash out again surround mla s house issue major warning

ल, अशोक सरारी, जगनंदन सिंह, बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह करनवाल और जसविंदर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने डीसी कार्यालय के गेट पर पंजाब सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए पुतला फूंका।

फाजिल्का (कृष्ण) : पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों की वित्तीय मांगों को अनदेखा करने और टेट (TET) के मसले को न सुलझाने के विरोध में 'शिक्षा विभाग संघर्ष कमेटी पंजाब' की ओर से सरकार के खिलाफ तीखा रोष प्रदर्शन किया गया। नेताओं दलजीत सिंह सभरवाल, अशोक सरारी, जगनंदन सिंह, बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह करनवाल और जसविंदर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने डीसी कार्यालय के गेट पर पंजाब सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए पुतला फूंका।

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जॉइंट जनरल सेक्रेटरी दलजीत सिंह सभरवाल और अन्य नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह 16% डी.ए. (DA) की बकाया किश्त, ग्रामीण भत्ता, ए.सी.पी. (ACP) और पुरानी पेंशन स्कीम जैसी अहम मांगों पर लंबे समय से चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि टेट के मसले का हल करने के बजाय शिक्षकों को रोजाना नई-नई चिट्ठियां जारी करके उलझाया जा रहा है और गैर-शैक्षणिक काम लेकर मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सुप्रीम कोर्ट में बनती रिव्यू पिटीशन डालकर टेट मसले का उचित हल नहीं निकाला गया और बंद किए गए भत्ते जल्द जारी नहीं किए गए, तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा।

डीसी कार्यालय पर पुतला फूंकने के बाद शिक्षकों ने रोष मार्च करते हुए विधायक नरिंदर पाल सवना के घर का घेराव किया और सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, दलीप सैनी, दपिंदर ढिल्लों, कुलदीप सिंह, अमन बराड़, महिंदर बिश्नोई, परमजीत शोरेवाला, सतनाम सिंह महालम सहित बड़ी संख्या में अन्य शिक्षक, महिला शिक्षिकाएं और अन्य यूनियन नेता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!