Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2026 12:24 PM

शहर के तिब्बड़ी रोड पर बीती देर रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण
गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): शहर के तिब्बड़ी रोड पर बीती देर रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलते हुए आसपास की बिजली तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना स्थल के पास बाजार और बैंक स्थित होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
गनीमत यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, इस घटना में पावरकॉम को काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि बिजली, वाई-फाई और केबल की कई तारें जलकर राख हो गईं।