नशे की ओवरडोज से 4 बच्चों के पिता की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Feb, 2020 02:04 PM

father of 5 children died due to drug overdose

स्थानीय रायकोट रोड जगराओं के निकट स्थित इन्द्रा कालोनी में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

जगराओं(भंडारी): स्थानीय रायकोट रोड जगराओं के निकट स्थित इन्द्रा कालोनी में एक व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार इन्द्रा कालोनी गली नं. 3 मोहल्ला माई जीना के हरदीप सिंह (30) पुत्र बलजिन्द्र सिंह वासी जगराओं की ओवरडोज नशा करने से मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। वह अपने पीछे पत्नी मनदीप कौर, चार छोटी-छोटी बेटियां, एक बेटा साढ़े 3 वर्षीय व माता-पिता को रोते बिलखता छोड़ गया। मृतक की 3 बहनें हैं। उसकी माता कुलविन्द्र कौर के अनुसार वह मैरिज पैलेसों में काम करता था तथा 5 वर्ष से नशे का आदी था। माता के अनुसार घर का मकान भी गिरवी रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि हरदीप ने नशे का टीका लगाया था। उल्लेखनीय है कि मोहल्ला माई जीना में नशे का कारोबार सरेआम हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!