दर्दनाक हादसा : हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 4 बच्चों के पिता की मौत

Edited By Kamini,Updated: 01 Aug, 2022 04:26 PM

father of 4 children dies after being hit by high voltage wires

फोकल प्वाइंट मेट्रो रोड पर आरती स्टील के बाहर करंट लगने से एक कंटेनर चालक की मौत हो गई।

लुधियाना (सलूजा/मुकेश) : फोकल प्वाइंट मेट्रो रोड पर आरती स्टील के बाहर करंट लगने से एक कंटेनर चालक की मौत हो गई। कंटेनर चालक मिल के अंदर कंटेनर खाली कर बाहर आया और कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया जब उसने पीछे लगे कंटेनर का दरवाजा बंद करने लगे तो तो दरवाजा हवा में लटक रही 11 के.वी. बिजली के तार के जोड़ के संपर्क में आ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इसी दौरान करंट लगने से चालक जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 3 घंटे तक बारिश में पड़ा रहा मृतक का शव, मिल मालिकों ने हादसे की सूचना पुलिस और कंटेनर के मालिकों को दी जो मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ए.एस.आई. सुरजीत सिंह और गुरदर्शन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कुसबुद्दीन अंसारी (36) यू.पी.  का रहने वाला  और फोकल प्वाइंट फेज 5 में कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। मृतक के रिश्तेदार अरमान के मुताबिक अंसारी शादीशुदा है और उसके 4 बच्चे हैं। आज वह मिल में सामान उतारने आया था। कंटेनर खाली करने के बाद उसने बाहर आकर कंटेनर को एक तरफ खड़ा कर दिया, जब उसने कंटेनर का दरवाजा पीछे से बंद करना शुरू किया, तो दरवाजा हवा में लटके बिजली के तार के जोड़ के सम्पर्क में आने से दरवाजे में करंट आ गया। वह बिजली के करंट के कारण नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से दाखिल बयान के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!