रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2026 10:06 AM

tragic accident on railway track

मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल से धूड़ी के जाने वाले रास्ते पर बने रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है।

मोगा (विपन) : मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल से धूड़ी के जाने वाले रास्ते पर बने रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है। जहां मालगाड़ी  की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

घटना की सूचना  मोगा रेलवे पुलिस को अजीत वाल  स्टेशन मास्टर की तरफ से फोन आया कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि फिरोजपुर से लुधियाना जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
 रेलवे पुलिस अधिकारियों ने मोगा की समाज सेवा सोसाइटी को फोन कर मौके पर बुलाया। समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मृतक के शव को मोगा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पहचान के लिए 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!