Corona Effect: कुछ महीने पहले विदेश से लौटे किसान ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2020 04:10 PM

farmer commit suicide due to corona

माछीवाड़ा ब्लाक अधीन पड़ते गांव कोटाला बेट में किसान रवीन्द्र सिंह (36) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा ब्लाक अधीन पड़ते गांव कोटाला बेट में किसान रवीन्द्र सिंह (36) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी के अनुसार रवीन्द्र सिंह गत कुछ सालों से अरब देश में नौकरी करता रहा और कुछ महीने पहले ही वह अपने गांव परिवार के पास लौट आया था। गांव आकर वह शराब का सेवन ज़्यादा करने लग पड़ा और पिछले 5 महीने से वह इसका काफ़ी आदी हो गया था।

रवीन्द्र सिंह एक छोटा किसान भी था और वह स्कूल की बस भी चलाता रहा लेकिन अब कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद थे, जिस कारण वह नौकरी पर भी नहीं जा रहा था। परिजनों ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि शराब का सेवन ज़्यादा करने के कारण रवीन्द्र सिंह परेशान था और उसने घर में ही खुदकुशी कर ली। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से रवीन्द्र सिंह की लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!