इन महिलाओं के कारनामे ने उड़ाए लोगों के होश, CCTV में कैद हुआ पूरा झुंड

Edited By Vaneet,Updated: 28 Nov, 2019 02:25 PM

faridkot women steal people in shop cctv captures entire incident

सादिक की जंड साहिब वाली सड़क पर आज सुबह-सुबह एक कपड़े की दुकान से लाखों रुपए के कपड़े की ...

सादिक(परमजीत): सादिक की जंड साहिब वाली सड़क पर आज सुबह-सुबह एक कपड़े की दुकान से लाखों रुपए के कपड़े की चोरी हो जाने की सूचना मिली है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार महिलाओं के एक झुंड ने दुकान का शटर तोड़ कर सुबह 5 बजे चोरी की इस घटना को अंजाम दिया, जिस दौरान वह लाखों रुपए के कीमती कपड़े चोरी करके ले गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभकर दी है। पुलिस ने बताया कि सी.सी.टी.वी फुटेज देखने से पता चलता है कि महिलाओं के इस गिरोह ने दिन के समय रेकी की थी। महिलाओं ने गले में फालतू सामान एकत्रित करने वाली झोलियां भी डाली हुई थी, जिसके अंतर्गत वह लाखों रुपए का कपड़ा लेकर फरार हो गई। 

PunjabKesari
पीड़ित दुकानदार वेद प्रकाश और व्यापार मंडल सादिक के प्रधान सुरिन्दर सेठी ने बताया कि उनकी दुकान से 5 से 8 लाख रुपए तक के कीमती सूट चोरी हुए हैं। दूसरी तरफ एस.आई. जगनदीप कौर ने सी.सी.टी.वी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर दुकानदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!