Edited By Kamini,Updated: 23 Apr, 2026 06:30 PM

फुटपाथ पर बिजली की नंगी तारें मौत को न्यौता दे रही हैं।
लुधियाना (दिलावर): फुटपाथ पर बिजली की नंगी तारें मौत को न्यौता दे रही हैं। किसी की जान की कीमत इतनी सस्ती हो गई है इस बात का अंदाजा जालंधर बाईपास से आगे नगेश होजरी फैक्ट्री के पास हाईवे पर फुटपाथ पर बिजली की नंगी तारों से लगाया जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 3 दिनों से किसी वाहन की टक्कर से फुटपाथ पर लगी लाइट का खंभा टूट गया जिसके कारण इस खंभे की तारें नंगी दिखाई दे रही है। गनीमत है कि अभी तक कोई इन बिजली की नंगी तारों के करंट की चपेट में नहीं आया है, लेकिन शायद संबंधित विभाग किसी की जान की बलि का इंतजार कर रहा है। इन तारों से आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है कि कहीं कोई इन बिजली की नंगी तारों की चपेट में आकर अपनी जान न गवां ले।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी की कार्यशैली पर सवालिया निशान :
जानकारी के लिए बता दें कि हाईवे की मेंटेनेंस की सारी जिम्मेदारी नेशनल हाईवे ऑथोरिटी की है। लेकिन जब भी कभी इनको सूचित करना होता है तो इनसे सम्पर्क नहीं होता। प्रॉजेक्ट डॉयरेक्टर प्रियंका मीणा कभी भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझती। इस तरह विभाग कार्यशैली पर सवालिया निशान लगता है कि 3 दिन से बिजली की नंगी तारों को ठीक नहीं किया गया। आज इनके एक सुपरवाइजर लवीश शर्मा से बात करने की कोशिश को गई तो उन्होंने ने भी फोन नहीं उठाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here