Ludhiana में ड्राइविंग टेस्ट देने वालों को झटका, ट्रैक पर नई मुसीबत

Edited By Kamini,Updated: 24 Apr, 2026 12:48 PM

shock to those taking driving test in ludhiana

सैक्टर-32 स्थित ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर उगी घास इन दिनों आवेदकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।

लुधियाना (राम) : सैक्टर-32 स्थित ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर उगी घास इन दिनों आवेदकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। ड्राइविंग लाइसैंस के लिए टैस्ट देने आने वाले कई उम्मीदवारों का कहना है कि ट्रैक की खराब स्थिति के चलते उन्हें अनावश्यक रूप से असफल होना पड़ रहा है। खासतौर पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टैस्ट के दौरान संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि ट्रैक के कई हिस्सों में घास इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि सही रास्ता स्पष्ट नहीं दिखता।

आवेदकों के मुताबिक, ड्राइविंग टैस्ट एक तकनीकी प्रक्रिया होती है, जिसमें सटीकता और नियंत्रण बेहद जरूरी होता है। लेकिन जब ट्रैक ही साफ न हो, तो उम्मीदवार अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाते। कई उम्मीदवारों ने बताया कि वे टैस्ट की पूरी तैयारी करके आते हैं, लेकिन घास के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है या निर्धारित लाइन का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वे फेल हो जाते हैं। इससे न केवल उनका समय खराब होता है, बल्कि दोबारा फीस भरने और नई तारीख लेने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

कुछ उम्मीदवारों ने यह भी आरोप लगाया कि लंबे समय से ट्रैक की सही तरीके से देखरेख नहीं की जा रही है। नियमित सफाई और रखरखाव की कमी के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्राइविंग टैस्ट जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए ट्रैक को पूरी तरह मानकों के अनुरूप रखा जाए, ताकि किसी भी आवेदक के साथ अन्याय न हो। वहीं, ट्रैक इंचार्ज मोहम्मद शबीर ने भी इस समस्या पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि ट्रैक की स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के लिए संबंधित टीम को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही ट्रैक से घास हटाकर उसे पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा।

जल्द होगी सफाई: ए.आर.टी.ओ. 

इस मामले में जब ए.आर.टी.ओ. दीपक ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि ट्रैक पर घास उगने की समस्या उनके ध्यान में आई है। उन्होंने कहा कि विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही ट्रैक की सफाई करवा दी जाएगी। फिलहाल, आवेदकों को उम्मीद है कि प्रशासन अपने वादे के अनुसार जल्द कार्रवाई करेगा, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके और ड्राइविंग टैस्ट प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!