Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2019 02:21 PM

देश अगले महीने लोकसभा हलकों पर मतदान के दौर से गुजरेगा लेकिन स्थिति हमेशा ऐसी नहीं थी। एक दौर ऐसा भी था जब लोग एक-एक हलके से 2-2 एम.पी. के लिए चुनाव करते थे। आजादी के बाद हुए 1951-52 और 1957 के चुनाव के दौरान लोगों ने एक-एक हलके से 2-2 सांसदों को...
जालंधर(नरेश कुमार): देश अगले महीने लोकसभा हलकों पर मतदान के दौर से गुजरेगा लेकिन स्थिति हमेशा ऐसी नहीं थी। एक दौर ऐसा भी था जब लोग एक-एक हलके से 2-2 एम.पी. के लिए चुनाव करते थे। आजादी के बाद हुए 1951-52 और 1957 के चुनाव के दौरान लोगों ने एक-एक हलके से 2-2 सांसदों को चुना था। पहले चुनाव के दौरान 401 हलकों से 489 सांसद चुने गए थे जबकि दूसरे चुनाव के दौरान 403 हलकों में से 494 सांसद चुने गए। पहले चुनाव के दौरान 306 हलकों में एक-एक सांसद चुना गया जबकि 86 हलकों में 2-2 सांसद चुने गए। एक हलका ऐसा भी था जहां से 3 सांसद चुने गए थे। इस प्रक्रिया पर 1961 में ब्रेक लगा जब टू मैंबर कांस्टीच्युएंसीज एबोलिशन एक्ट 1961 संसद में पारित किया गया। उसके बाद 1962 में हुए अगले चुनाव में 494 हलकों में 494 सांसदों के चयन के लिए ही चुनाव हुए।
पंजाब से लोकसभा जाते थे 23 सांसद
आजाद भारत के पहले चुनाव के दौरान पंजाब का विभाजन नहीं हुआ था और पंजाब के अलावा पटियाला एंड ईस्टर्न पंजाब स्टेट्स यूनियन नाम की रियासत अस्तित्व में थी और इन दोनों स्थानों को मिलाकर कुल 23 सांसद संसद में जाते थे। इनमें से पंजाब में 15 हलके थे जिनमें से 18 सांसद चुने जाते थे क्योंकि 12 हलके सिंगल सीट वाले थे जबकि करनाल, होशियारपुर और अमृतसर से 2-2 सांसद चुने जाते थे। इसी प्रकार ईस्टर्न पंजाब के 4 हलकों से 5 सांसद चुने जाते थे क्योंकि 3 हलके सिंगल सीट वाले थे जबकि कपूरथला-बठिंडा सीट से दो सांसद चुने जाते थे।
पटियाला एंड ईस्टर्न पंजाब स्टेट्स यूनियन
| सीट |
सांसद |
पार्टी |
| महेंद्रगढ़ |
हीरा सिंह |
कांग्रेस |
| संगरूर |
रंजीत सिंह |
कांग्रेस |
| पटियाला |
राम सिंह |
कांग्रेस |
| कपूरथला |
आजीत सिंह |
अकाली दल |
| बठिंडा |
हुकम सिंह |
अकाली दल |
| कपूरथला |
बठिंडा एक हलका था जिसके दो सांसद थे |
|
1951 के चुनाव का वोट शेयर
पटियाला एंड ईस्ट पंजाब
| पार्टी |
सीटें |
वोट शेयर |
| कांग्रेस |
2 |
33.38 |
| अकाली दल |
2 |
32.38 |
| आजाद |
1 |
21.13 |
| बी.जे.एस. |
0 |
2.94 |
| एफ.बी.एल. |
0 |
2.11 |
| के.एम.पी.पी. |
0 |
2.69 |
| आर.सी.पी.आई. |
0 |
2.78 |
| एस.पी. |
0 |
2.59 |
पंजाब
| पार्टी |
सीटें |
वोट शेयर |
| कांग्रेस |
16 |
42.76 |
| अकाली दल |
2 |
11.42 |
| आजाद |
0 |
18.64 |
| एस.सी.एफ. |
0 |
4.79 |
| जैड.पी. |
0 |
5.83 |
| सी.पी.आई |
0 |
5.04 |
| बी.जे.एस. |
0 |
5.60 |
पंजाब के पहले सांसद
| सीट |
सांसद |
पार्टी |
| अमृतसर |
गुरमुख सिंह |
कांग्रेस |
| तरनतारन |
सुरजीत सिंह |
कांग्रेस |
| गुरदासपुर |
तेजा सिंह |
कांग्रेस |
| कांगड़ा |
हेमराज |
कांग्रेस |
| होशियारपुर |
दीवानचंद |
कांग्रेस |
| |
रामदास |
कांग्रेस |
| जालंधर |
अमरनाथ |
कांग्रेस |
| नवांशहर |
बलदेव सिंह |
कांग्रेस |
| फिरोजपुर |
लाल सिंह |
अकाली दल |
| लुधियाना |
बहादुर सिंह |
अकाली दल |
| फाजिल्का |
आत्मा सिंह |
अकाली दल |
| सिरसा |
|
|
| हिसार |
अंचित राम |
कांग्रेस |
| गुडग़ांव |
ठक्कर दास |
कांग्रेस |
| झज्जर |
घमंडी लाल |
कांग्रेस |
| रेवाड़ी |
|
|
| रोहतक |
रणबीर सिंह |
कांग्रेस |
| करनाल |
सुभद्रा जोशी |
कांग्रेस |
| |
वरिंद्र कुमार |
कांग्रेस |
| अम्बाला |
टेकचंद |
कांग्रेस |
| शिमला |
|
|