Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Dec, 2021 07:12 PM

सूत्रों के अनुसार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान ने भारत सहित सारी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।
जैतो (रघुनंदन पराशर) : सूत्रों के अनुसार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान ने भारत सहित सारी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। भारत में विभिन्न कारोबार विशेष रूप से भारतीय रूई व्यापार जगत प्रभावित होने की सूचना है। रूई कारोबारियों के अनुसार इस हफ्ते रुई लगभग 280-310 रुपए प्रति मन औंधे मुंह गिर चुकी हैं। रुई बाजार में लगातार गिरावट जारी रहने से रुई बिकवाल खुलकर बाजार में नजर आ रहा है।
सूत्रों की मानें तो वीरवार को कई करोड़ रुपए का 5000 गांठ कारोबार में गिरावट आई। बाजार ने कपास जिनरो की चिंता बढ़ा दी है। एम.सी.एक्स. कारोबारी भूपेंद्र बांसल जैतो वाले के अनुसार कपास कपाडा सुरेंद्रानगर नगर 35.50 रुपए मंदी से 1698.50 रुपए, भारतीय वायदा रुपए एम.सी. एक्स. 620 रुपए प्रति गांठ (170 किलो) लुढ़क कर 30280 रही। जबकि कपास कोको 46 रुपए गिरावट से 2697 रुपए रही। हाजिर रुई बाजार में मंदी चलने से इसका असर किसानों के व्हाइट गोल्ड पर पड़ा है। बीते 2 नवम्बर को पंजाब में किसानों का व्हाइट गोल्ड 10, 000 रुपए प्रति क्विंटल बिकने से किसानों ने मंडियों में व्हाइट गोल्ड लेकर आना बहुत कम कर दिया था क्योंकि उन्हें बड़ी उम्मीद थी कि बहुत जल्द व्हाइट गोल्ड कीमत 500-600 रुपए प्रति क्विंटल और बढ़ जाएंगी और उन्होंने व्हाइट गोल्ड का स्टाक शुरू दिया लेकिन अचानक व्हाइट गोल्ड की तेजी पटरी से नीचे उतर गई। आजकल बढ़िया व्हाइट गोल्ड 7500-8100 रुपए प्रति क्विंटल बिकने की सूचना है। सूत्रों का कहना है कि यदि हाजिर रुई बाजार ऐसे ही गंगा में डुबकी लगाता रहा तो व्हाइट गोल्ड में गिरावट आ सकती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here