AAP के एक और वर्कर ने Live होकर खोली पोल, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 17 Mar, 2026 04:15 PM

aap worker goes live to expose the truth

आम आदमी पार्टी के एक ओर वर्कर ने Live होकर पार्टी के कामकाज की पोल खोली है।

लुधियाना: आम आदमी पार्टी के एक ओर वर्कर ने Live होकर पार्टी के कामकाज की पोल खोली है। शहर में टूटी-फूटी सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वर्कर सौरव साहनी ने फेसबुक पर Live आकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए। वर्कर ने लोकल बॉडी मंत्री और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से अपील करते हुए कहा कि लुधियाना की सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

फेसबुक लाइव के दौरान वर्कर ने कहा वे बहुत ही परेशान होकर लाइव हुआ हूं। उन्होंने कहा कि, हैबोवाल गोल चौक से लेकर पीएयू तक की सड़कें खस्ता हाल में हैं। खासकर रिलायंस क्लब वाली रोड की स्थिति बेहद खराब बताई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया जाता है, लेकिन समय पर उनकी मुरम्मत नहीं की जाती, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्कर ने यह भी कहा कि पूरे लुधियाना शहर में कहीं भी चले जाएं, सड़कों का बुरा हाल है। डीएमसी और चीमा चौक जैसे इलाकों में भी सड़कें टूटी हुई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन सड़कों पर तो “दही से लस्सी” बन सकती है।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि जल्द से जल्द सड़कों की मुरम्मत करवाई जाए, क्योंकि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आगामी चुनावों में जनता वोट नहीं देगी। वर्कर ने यह भी दावा किया कि मंत्री संजीव अरोड़ा पिछले एक महीने से दफ्तर नहीं आ रहे हैं और विधायक बनने के बाद क्षेत्र में कम ही दिखाई दिए हैं। अंत में वर्कर ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी ही सरकार के खिलाफ भी धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे और आगे भी ऐसे मुद्दों को लाइव आकर उठाते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!