चिट्टे की ओवरडोज ने ली एक और नौजवान की जान, 5 विरुद्ध मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 03 May, 2022 03:02 PM

drugs overdose youth death

मोगा जिले में चिट्टे की बढ़ रही बिक्री घटने का नाम नहीं ले रही और आए दिन नौजवान नशे का शिकार हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी उक्त मामलो में कई स्मगलरों

मोगा (आजाद): मोगा जिले में चिट्टे की बढ़ रही बिक्री घटने का नाम नहीं ले रही और आए दिन नौजवान नशे का शिकार हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी उक्त मामलो में कई स्मगलरों को काबू तो करते है पर मुख्य तस्कर पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिस कारण सरेआम चिट्टे की बिक्री हो रही है। बीते दिन मोगा जिले के गांव मंडीरावाला बस्ती चड़िक्क के 21 साला नौजवान हरप्रीत सिंह की बीती 29 अप्रैल को चिट्टे की ओवरडोज ने जान ले ली थी। इस मामले की जांच थाना चड़िक्क के इंचार्ज थानेदार बलजीत सिंह की तरफ से जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मृतक के पिता जोगिंदर सिंह उर्फ जोरा ने कहा कि बीती 28 अप्रैल को शाम सवा 6 बजे कथित आरोपी गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, लखवीर सिंह और गुरदेव सिंह उसके बेटे हरप्रीत सिंह को अपने साथ ले गए और रात सवा 8 बजे के करीब घर वापस आए तो उस समय उनके बेटे के कपड़ों और सिर पानी के साथ भीगा हुआ था वह बेहोशी की हालत में थी। जब उक्त लड़कों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह शविंदा निवासी गांव घोलिया कलां से चिट्टा लेकर आए थे और हरप्रीत सिंह ने चिट्टे की ओवरडोज टीके के साथ लगा ली, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई।

इतना कह कथित आरोपी लड़के उसके बेटे को बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। बीती 29 अप्रैल को बेटे ने घर में ही देर रात दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने लड़के का अंतिम संस्कार भी कर दिया और बाद में उन्हें पता लगा कि उनके बेटो की मौत के लिए कथित आरोपी जिम्मेदार हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रमुख ने कहा कि उक्त मामले में कानूनी राय हासिल करने के बाद कथित आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी अभी बाकी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!