Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2026 12:09 PM

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म की अफवाह के बाद ...
फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में एक छात्रा से दुष्कर्म की अफवाह के बाद भारी हंगामा हो गया। मामले को लेकर यूनिवर्सिटी में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 5 युवकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से एक दातर और कुछ वॉकी-टॉकी सेट बरामद किए गए हैं। पकड़े गए युवकों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
10 दिनो के लिए सभी क्लासें भी सस्पेंड
वहीं आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। अगले आदेशों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा 28 सितंबर से 10 दिनो के लिए सभी क्लासें भी सस्पेंड कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में होने वाले मिड-टर्म एग्जाम भी अगले ऑर्डर तक टाल दिए गए है। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए कई छात्र घर लौट रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार देर रात LPU कैंपस में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच झड़प हो गई थी। गुस्से में आए प्रदर्शनकारियों द्वारा गाड़ियों की तोड़फोड़ कर उनमें आग भी लगाई गई थी।