ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस का Action

Edited By Vatika,Updated: 11 Apr, 2026 09:55 AM

dowry case

घरेलू कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते एक और बेटी ऋशु द्वारा मौत को ...

लुधियाना (राज): घरेलू कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते एक और बेटी ऋशु द्वारा मौत को गले लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। अपनी सास और ननद के तानों और जुल्मों से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत का रास्ता चुनने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि समय रहते पति घर पहुँच गया और अनहोनी टल गई। 

सास और ननद के खिलाफ हुआ मामला दर्ज 
पीड़िता के पिता के बयानों पर थाना सराभा नगर की पुलिस ने सास  प्रोमिला वर्मा और ननद निशी अरोड़ा  के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता ऋशु की मां पिंकी धीर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की सास प्रमिला वर्मा और ननद निशी अरोड़ा उसे काफी समय से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रही थीं। 1 दिसंबर 2025 को जब उसका दामाद काम पर गया हुआ था, तब ऋशु ने फोन कर अपनी आपबीती सुनाई। उसने रोते हुए कहा कि वह अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती और फंदा लगाने जा रही है। बेटी की फोन पर यह बात सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

पंखे से फंदा लगाकर कर रही थी जीवनलीला समाप्त
वहीं, सूचना मिलते ही जब ऋशु का पति आनन-फानन में घर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि ऋशु पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश कर रही थी। उसे तुरंत बचा लिया गया और अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी सास प्रमिला वर्मा और ननद निशी अरोड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!