Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 May, 2026 08:16 PM

शहर में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। युवक की मां ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के लगातार दबाव और मानसिक परेशानी के कारण यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ।
लुधियाना : शहर में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। युवक की मां ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के लगातार दबाव और मानसिक परेशानी के कारण यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ। मृतक की मां के अनुसार, लड़की पिछले डेढ़ साल से निखिल पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रही थी। निखिल उसे समझाता था कि अभी यह संभव नहीं है और लड़की नाबालिग भी है, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। मां का आरोप है कि लड़की बार-बार निखिल को भागकर शादी करने के लिए भी दबाव डालती थी।
परिजनों का कहना है कि लड़की अक्सर निखिल से कहती थी, “मुझे बेबी दे और फिर मर जा।” इन बातों से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। इन सब बातों से परेशान होकर उसके बेटे ने 27 अक्तूबर 2025 को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के मुताबिक, लड़की जब भी उससे नाराज होती थी तो निखिल तनाव में आ जाता था। इससे पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।
जानकारी के अनुसार, निखिल और लड़की की मुलाकात साल 2023 में एक जगराते के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ती गई। मामले में दोनों की चैट भी सामने आने की बात कही जा रही है।
मृतक की मां ने आरोप लगाया कि वह पिछले 6 महीनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रही थी। आखिरकार पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि, परिवार का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक लड़की की गिरफ्तारी नहीं हुई है।