Ludhiana: स्मार्ट सिटी खिताब को मुंह चिढ़ाती तस्वीरें, पुल के ऊपर कूड़ा फेंकने को लेकर लोग परेशान

Edited By Kamini,Updated: 24 Apr, 2026 05:23 PM

ludhiana images that mock the  smart city  title

महानगर लुधियाना के जालंधर बाई पास, ग्रीनलैंड स्कूल के सामने बने पुल पर कूड़ा फेंकने को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लुधियाना (दिलावर): महानगर लुधियाना के जालंधर बाई पास, ग्रीनलैंड स्कूल के सामने बने पुल पर कूड़ा फेंकने को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ तस्वीरें सामने आई है जोकि स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रही है। पुल के ऊपर जगह-जगह पर कूड़े के बोरे, लिफाफे तथा गंदगी पड़ी नजर आ रही है।

जानकारी देते हुए जय प्रकाश ने बताया कि यह कूड़े के बोरे पिछले काफी दिनों से पुल के ऊपर ही पड़े हुए है तथा कोई भी प्रशासन का कर्मचारी इस और ध्यान नहीं दे रहा। अब तो स्वच्छ भारत अभियान के सारे बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती नजर आती है क्योंकि सारे शहर में जगह जगह कूड़े तथा गंदगी के ढेर नजर आते है। वही राजेश कुमार ने प्रशासन के बारे में कहा कि “प्रशासन दावों में बना शेर, परंतु शहर में लगे है कूड़े के ढेर।" 

मौके पर बताया गया कि इसी पुल से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे तथा लोग आते-जाते है, इसी तरह कई-कई दिनों से पड़ी गंदगी स्कूली बच्चों के मन तथा दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती है। लोगो ने अपनी परेशानी का हल जल्दी ही निकालने को लेकर एनएचएआई तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुहार लगाई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!