13 वर्षीय ब'च्चे के साथ घिनौनी हरकत, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2024 03:56 PM

disgusting act with a 13 year old child police takes action

लुधियाना में एक घिनौने कांड का मामला सामने आया है जहां 13 वर्षीय बच्चे के साथ सारी हदें पार की गई हैं। इस दौरान आरोपियों ने कुकर्म का एक वीडियो भी बनाया है।

पंजाब डेस्क: लुधियाना में एक घिनौने कांड का मामला सामने आया है जहां 13 वर्षीय बच्चे के साथ सारी हदें पार की गई हैं। इस दौरान आरोपियों ने कुकर्म का एक वीडियो भी बनाया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे के नाना ने बताया कि आकाश उसके दोहते को लालच देकर अपने साथ ले जाता है और उसके साथ कुकर्म करता है। इसकी जानकारी उन्हें वहीं पास में एक बाल काटने वाले युवक ने दी। आरोपी ने बच्चे के साथ इस घिनौने कांड की वीडियो भी बनाई और उसे सेंड भी की है। नाना वीडियो देखने के बाद वह हरकत में आए और उन्होंने पुलिस थाने में आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!