पशु मंडी ठेकेदारों के विरुद्ध पशु पालकों का प्रदर्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 10:11 AM

demonstration of animal guard against cattle market contractors

पशु मंडी ठेकेदारों द्वारा सड़कों पर नाके लगाकर पशुओं की खरीद-फरोख्त के दौरान पशु पालकों की काटी जा रही पर्चियों के विरोध में पूरे पंजाब में पशु पालकों द्वारा किए जा रहे विरोध स्वरूप श्री मुक्तसर साहिब में भी पंजाब के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पशु...

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): पशु मंडी ठेकेदारों द्वारा सड़कों पर नाके लगाकर पशुओं की खरीद-फरोख्त के दौरान पशु पालकों की काटी जा रही पर्चियों के विरोध में पूरे पंजाब में पशु पालकों द्वारा किए जा रहे विरोध स्वरूप श्री मुक्तसर साहिब में भी पंजाब के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पशु पालक  शामिल हुए। 

 प्रधान राजीव कुमार राजू ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार मंडी ठेकेदारों द्वारा मंडी में 4 प्रतिशत फीस ही पशु की खरीद-फरोख्त पर वसूली जा सकती है परंतु इनके द्वारा 8 प्रतिशत फीस वसूली जा रही है।

इसके अतिरिक्त पशु मंडी के बिना राज्य के साथ लगते राज्यों में गैर-कानूनी तौर पर नाके लगाकर पशुओं की पॢचयां काटी जा रही है, जिस संबंधी माननीय हाईकोर्ट से भी स्टे प्राप्त किया जा चुका है, फिर भी पशु पालकों की पर्चियां काटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि इस पर्ची संबंधी कई बार टकराव की स्थिति भी ठेकेदारों के साथ बन चुकी है। मामले संबंधी डायरैक्टर ब्यूरो आफ इन्वैस्टीगेशन द्वारा भी पत्र जारी किया जा चुका है परंतु फिर भी पशु मंडी ठेकेदारों द्वारा यह पर्ची पूर्व की तरह जारी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!