सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति को घेरकर तेजधार हथियार ताने, एक्टिवा और मोबाइल लूटकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2026 08:33 AM

the assailants fled after robbing him of his activa scooter and mobile phone

महानगर में कमिश्नरेट पुलिस के तमाम सुरक्षा दावों और मुस्तैदी को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ लुटेरों ने जोधेवाल

लुधियाना (राज): महानगर में कमिश्नरेट पुलिस के तमाम सुरक्षा दावों और मुस्तैदी को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ लुटेरों ने जोधेवाल बस्ती चौक पुल के ऊपर सरेआम लूटपाट का एक और सनसनीखेज कारनामा कर दिखाया है। यहाँ जालंधर बाईपास स्थित मुख्य सब्जी मंडी में सब्जी लेने जा रहे एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात लुटेरों ने जबरन घेर लिया। 

आरोपियों ने पीड़ित पर तेजधार हथियार दिखा कर जान से मारने की धमकी दी और उसकी एक्टिवा व ओप्पो (OPPO) मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में रूपेश साहनी ने बताया कि वह बीती 12 जून अपने बाइक पर सवार होकर जालंधर बाईपास स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने के लिए जा रहा था। वह रोजमर्रा की तरह अपने काम के लिए निकला था, लेकिन जैसे ही उसकी एक्टिवा जोधेवाल बस्ती चौक के फ्लाईओवर के ऊपर पहुँची, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात संदिग्ध युवक आए। 

बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल को उस की एक्टिवा के आगे अड़ाकर उसे बीच पुल पर ही जबरन रोक लिया। पीड़ित के रुकते ही बाइक के पीछे बैठे युवक ने तुरंत अपनी पैंट से तेजधार हथियार  निकाल लिया और पीड़ित की गर्दन पर तान दिया। लुटेरों ने पीड़ित को डरा-धमकाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शातिर बदमाश पीड़ित की उक्त एक्टिवा स्कूटी और उसका कीमती मोबाइल फोन जबरन छीनकर पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। थाना जोधेवाल की पुलिस  अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!