RTA ऑफिस के बाहर ट्रक यूनियन का हंगामा, गेट बंद करके किया प्रदर्शन

Edited By Kamini,Updated: 30 Jun, 2026 03:36 PM

truck union protest outside rta office

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस का मेन गेट बंद कर दिया और लोगों की आवाजाही भी रोक दी।

अमृतसर (रमन): अमृतसर का RTA ऑफिस एक बार फिर विवादों में घिर गया, जहां ट्रक यूनियन और ट्रांसपोर्टरों ने चालान और ब्लैकलिस्ट के मामले को लेकर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस का मेन गेट बंद कर दिया और लोगों की आवाजाही भी रोक दी। धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टर बख्शीश सिंह खैहरा ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी के कई चालान भरने के बाद भी गाड़ी को ब्लैकलिस्ट से नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि उनका ट्रक पिछले 12 दिनों से हरियाणा के रतिया में खड़ा है, जिसमें लाखों रुपये का सामान भरा हुआ है।

ट्रांसपोर्टर बख्शीश सिंह खैहरा ने कहा कि डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से उन्हें भारी फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन चालान सिस्टम पर भी सवाल उठाए और कहा कि बिना किसी जानकारी के चालान काट दिए जाते हैं और गाड़ी मालिकों को इसके बारे में तब पता चलता है जब वे परमिट या पासिंग के लिए ऑफिस पहुंचते हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस सिस्टम को सुधारे और लोगों को राहत दे।

दूसरी ओर, संबंधित अधिकारियों ने साफ किया कि गुजरात के 2 चालान अभी भी सिस्टम में पेंडिंग हैं। उनका कहना है कि जब तक ये चालान सिस्टम में क्लियर नहीं हो जाते, तब तक गाड़ी को ब्लैकलिस्ट से नहीं हटाया जा सकता। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले को सुलझाने के लिए संबंधित डिपार्टमेंट से संपर्क किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!