पंजाब में 184 तक पहुंचीं कोरोना मरीज़ों की संख्या, देखे सभी शहरों का आज के दिन पूरा हाल

Edited By Riya bawa,Updated: 14 Apr, 2020 06:45 PM

corona patients reach 180 in punjab see the condition of all cities

पंजाब में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 180 पर पहुंच गई है। अब तक 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की...

पंजाब : प्रदेश सरकार के लॉक डाउन बढ़ाने के बावजूद पंजाब में कोरोना वायरस के मामलें थम नहीं रहे है कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। पंजाब में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 184 पर पहुंच गई है। अब तक 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। आज नौ नए केस सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक छह पठानकोट, दो जालंधर व एक लुधियाना में पॉजिटव मरीज की पुष्टि हुई। लुधियाना में कोरोना पाॅजिटव पाए एसीपी की हालत नाज़ुक बनी हुई है, उनका इलाज़ जारी है।

जालंधर में आया एक और मामला 
कोरोना संकट का असर जालंधर में भी बढ़ता जा रहा है, हर रोज़ पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में इजाफा हो रहा है। जिले में मंगलवार सुबह तक कुल 25 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। ​​ मंगलवार सुबह तक जालंधर में कोई नया केस नहीं आया था परन्तु अब 1 नया मामला सामने आने के बाद जालंधर में मरीज़ो की गिनती 25 हो गयी है जिसमें से अब तक दो लोगों की मौत हुई है और चार रिकवर हो चुके हैं।

लुधियाना के एसीपी की हालत गंभीर, 2 संदिग्ध मरीजों की मौत
बीते दिन लुधियाना में एसीपी अनिल कोहली कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती  किया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद तीन एसएचओ समेत 15 पुलिस मुलाजिमों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 24 पुलिस मुलाजिमों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है  गई। इनमें से एक की उम्र 42 और दूसरी की 26 साल है। दोनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। 

PunjabKesari

बाकी शहरों का ये है हाल 
पठानकोट में संक्रमित पाए गए छह लोगों में दो पुरुष व चार महिलाए हैं। वहीं, जालंधर में कांग्रेस नेता दीपक शर्मा के संपर्क में आए एक 25 वर्षीय युवक के अलावा 40 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हो गया है। जालंधर में पॉजिटिव लोगों की संख्या 24, जबकि पठानकोट में 22 हो गई है। राज्य में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मोहाली जिले में हैं। इनमें से 37 एक ही गांव जवाहरपुर के हैं, जो कि हॉटस्पॉट माना जा रहा है। 

पंजाब में कोरोना की रिपोर्ट 
पॉजिटिव केस:
184
मौतें: 13
ठीक हुए: 25
कुल संदिग्ध केस: 4480
निगेटिव आए: 3858
रिपोर्ट का इंतजार:  446

पंजाब में अब तक की स्थिति

शहर          पॉजिटिव    मौत

मोहाली        56           2
जालंधर        25          2
पठानकोट     22          1
नवांशहर      19           1
अमृतसर      11           2
लुधियाना      11          2
मानसा         11           0
होशियारपुर   7            1
मोगा            4             0
फरीदकोट      3             0
रूपनगर        3             1
बरनाला        2             1
फतेहगढ़       2             0
कपूरथला      2             0
पटियाला      2             0
संगरूर         2             0
मुक्तसर      1              0

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!