कोरोना का कहर: 90 लाख से ज्यादा लोग हो सकते हैं वायरस का शिकार, पढ़ें

Edited By Kamini,Updated: 28 Mar, 2022 03:55 PM

corona havoc more than 90 lakh people may be victims of virus read

जिले में अभी भी 940956 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज तो लगवा ली.............

लुधियाना (सहगल) : जिले में अभी भी 940956 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज तो लगवा ली है लेकिन दूसरी डोज के लिए अभी तक किसी कैंप में नहीं पहुंचे हैं। जानकारों के मुताबिक ऐसे लोगों को कोविड-19 से पूरी सुरक्षा मिलेगी, यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन ऐसे लोग कोरोना का शिकार होने पर दूसरों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

कई देशों में लोगों को दोनों डोज दिए जाने के बाद भी बूस्टर डोज लेने के लिए कहा जा रहा है और कई लोगों ने इसे लगवा भी लिया है। सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि वह लोगों से बार-बार अपील करते रहे हैं कि वे वैक्सीन की कम से कम 2 डोज जरूर लगवाएं क्योंकि एक डोज के बाद भी उन्हें कोविड-19 से पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कम मामलों के साथ यह नहीं माना जाना चाहिए कि वायरस चला गया है। कोरोना वायरस जिंदा है और अभी भी लोगों में ही है। इससे बचने के लिए बताए गए सभी नियमों का पालन करना जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!