पंजाब में गैंगवार पर छिड़ा विवाद, मनजिंदर सिरसा ने दिया यह बयान

Edited By Kamini,Updated: 06 Apr, 2022 05:16 PM

controversy over gang war in punjab manjinder sirsa gave this statement

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दिन-प्रतिदिन बढ़ रही वारदातों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना .....

चंडीगढ़: मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दिन-प्रतिदिन बढ़ रही वारदातों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 21 दिनों में 19 हत्याएं हो रही हैं। पटियाला में आज फिर 2 हत्याए हो गई है। मनजिंदर सिरसा ने सी.एम. भगवंत मान को कानून व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के लोगों ने सी.एम. भगवंत मान को बहुत बड़ी जीत दिलाई है और अब आपको शासन करने की आवश्यकता है। इसके अलावा 'आप' पार्टी के लोग पंजाब की मेहनत की कमाई से खेल रहे हैं। 

PunjabKesari

पंजाब में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब पंजाब के पटियाला जिले में कबड्डी क्लब के प्रधान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह गांव दौण कलां के रूप में है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!