Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jun, 2022 01:07 PM
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि पंजाब के अनुकूल नेता और कार्यकर्ता जो पारंपरिक......
दोराहा(विनायक) : दोराहा शहर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और मौजूदा नगर कोंसिल अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ''पप्पू'' अपने पांच साथी पार्षदों और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं का पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, दोराहा में आयोजित एक साधारण समारोह के दौरान लुधियाना के हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर (पप्पी), पायल से विधायक इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, और जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) हरभूपिंदर सिंह धरोड़ द्वारा औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि पंजाब के अनुकूल नेता और कार्यकर्ता जो पारंपरिक पार्टियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के कारण घुटन महसूस कर रहे हैं, उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। इस अवसर पर विधायक अशोक पराशर (पप्पी) और जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) हरभूपिंदर सिंह धरौड़ ने दोराहा नगर कौंसिल के वर्तमान अध्यक्ष ''पप्पू'' का उसके साथी पार्षदों के साथ आप में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों का आप में शामिल होने पर सम्मान करेगी।
आप में शामिल हुए दोराहा नगर कौंसिल के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ''पप्पू'' ने कहा कि पंजाब के लोगों को आप से जनकल्याण की बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि दोराहा शहर में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी के कारण वह काफी समय से निराशा के दौर से गुजर रहे थे और शहर के तीन बार विजेता पार्षदों में से सात सदस्य कांग्रेस के पूर्व विधायक और आलाकमान से मिलकर इस गुटबाजी को समाप्त करने और साथ होने के बारे में लिखित में दिया था, लेकिन उन्होंने गुटबाजी को खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं की और उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पार्षद अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ''पप्पू'', पार्षद कुलवंत सिंह कालू, पार्षद बलजीत कौर, पार्षद प्रिया शर्मा, पार्षद रुचि शर्मा और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी तिवारी को सम्मानित किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here