शहरों के विकास के लिए केंद्र का भेजा करोड़ों रुपया कांग्रेस ने हड़पाः अमित शर्मा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Feb, 2022 01:08 PM

congress corruption jalandhar amit sharma

राज्य में जहां चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। इस दौरान जालंधर के भाजपा प्रभारी अमित शर्मा......

जालंधर(पंजाब केसरी टीम): राज्य में जहां चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। इस दौरान जालंधर के भाजपा प्रभारी अमित शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देश के प्रसिद्ध चंद शहरों में जालंधर आता है।  जालंधर की सड़कों-गलियों की इतनी बुरी हालत है कि यहां पैदल चलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जिस जालंधर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पी.एम. मोदी ने फंड दिया था, वह कहां गया। उन्होंने कांग्रेस सरकार से जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिया गया 200 करोड़ रुपए का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि सारा पैसा घूसखोरी व भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गया। कांग्रेस सरकार द्वारा सारा पैसा हड़प लिया गया।

यह भी पढ़ें : पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू की प्रेमिका के साथ आखिरी तस्वीर हो रही खूब वायरल

इस पैसे का आडिट केंद्र सरकार भी करवा सकती थी कि सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिस पर प्रदेश सरकार का सीधा हस्तक्षेप रहता है, उसमें केंद्र सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। काम को बढ़िया ढंग से करवाने के लिए लोकल बॉडी की ही जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि शहर में भाजपा के उम्मीदवारों की रिपोर्ट अच्छी है और वे सबसे आगे हैं। सभी हलकों में अलग-अलग स्थिति है। हम विजय की ओर बढ़ रहे हैं। पंजाब में भाजपा के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पहले कहा जा रहा था कि पंजाब में भाजपा को मामूली सीटें मिलेंगी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद जिस तरह से वर्कर और वोटर का उत्साह बढ़ा है, उससे पंजाब में अब भाजपा की सरकार बनने की तरफ रास्ता साफ हो रहा है।

यह भी पढ़ें : दीप सिद्धू ने आखिरी बार सोशल मीडिया पर डाली थी यह पोस्ट

जालंधर कैंट की सीट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मक्कड़ ने भाजपा की अच्छी नीतियों व मोदी जी से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है। पार्टी को बढ़ावा देने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, जालंधर कैंट के नतीजे आश्चर्यजनक आएंगे। वहां पर मक्कड़ भारी मतों से जीत दिलवाएंगे। अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यतः भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के साथ ही होने वाला है। शहर में भाजपा विकास, भ्रष्टाचार, लोगों के ऊपर दर्ज झूठे पर्चे आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ने जा रही है। शहर के लोगों में कांग्रेस के प्रति खौफ पाया जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!