शहर में कल पूरी तरह दुकानें बंद रखने के आदेश! जानें Timing

Edited By Urmila,Updated: 02 Sep, 2026 05:31 PM

shops closed

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र दिन के संबंध में फाजिल्का शहर में शोभा यात्रा निकाली जानी है।

फाजिल्का (नागपाल) : एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट फाजिल्का डॉ. मंदीप कौर ने 3 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र दिन फाजिल्का शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा (शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक) के दौरान फाजिल्का शहर में सभी मीट और अंडे की दुकानें/रेहड़ी और बुचड खाने को पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र दिन के संबंध में फाजिल्का शहर में शोभा यात्रा निकाली जानी है। इस दिन धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किसी जानवर को मारना अशुभ माना जाता है। जानवर को मारने से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है और शरारती तत्व इसका गलत फायदा उठाकर कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब कर सकते हैं। इसलिए इस दौरान होटलों और ढाबों में मीट/अंडे बनाने और बेचने पर पूरी तरह से बैन रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!