कांग्रेस के 4-5 और मंत्री भगवंत मान सरकार के निशाने पर

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2022 09:22 AM

congress 4 5 more ministers on target of bhagwant mann government

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री डा. साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार

जालंधर (धवन): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री डा. साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किए जाने के बाद सरकारी हलकों में माना जा रहा है कि कांग्रेस के 4-5 और मंत्री मान सरकार के निशाने पर हैं।मुख्यमंत्री के करीबियों का मानना है कि भगवंत मान कछुआ चाल चल रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामले में  अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को गिरफ्तार करवाया। अगर भगवंत मान सीधे कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों पर हाथ डालते तो उस स्थिति में विपक्ष को यह कहने का मौका मिल जाता कि सरकार राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है।

भगवंत मान ने चूंकि अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को गिरफ्तार करवा दिया तो उस स्थिति में विपक्ष को सरकार के खिलाफ कहने का ज्यादा अवसर नहीं मिलेगा। भगवंत मान धीरे-धीरे भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करेंगे। सत्ता में आते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए एक्शन लाइन बनाने का ऐलान किया था। उसके बाद कई अधिकारियों पर हाथ डाला गया। फिर अपने स्वास्थ्य मंत्री को घेरे में लिया तथा अब उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर हाथ डाल दिया। विजीलैंस ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद की है। कांग्रेस के जिन 4-5 और मंत्रियों के नाम भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं उनमें 2-3 तो मालवा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। भगवंत मान सरकार के आज के एक्शन के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों में बेचैनी व घबराहट देखी गई है।

विजीलैंस ने जिस तरह से देर रात कार्रवाई की है उसके बाद भविष्य में भी विजीलैंस कभी भी मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद कुछ पूर्व कांग्रेस मंत्रियों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास कुछ पूर्व मंत्रियों के भ्रष्टाचार वाली फाइलें पहुंची हुई हैं। स्वयं भगवंत मान ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि जब वह इन फाइलों का अध्ययन करते हैं तो उनकी रूह कांप उठती है कि किस तरह से पंजाब को लूटा गया है। न केवल कुछ पूर्व मंत्री बल्कि पूर्व कांग्रेस सरकार में बड़े महानगरों में रहे बोर्डों, ट्रस्टों व कार्पोरेशनों के चेयरमैन भी भगवंत मान के निशाने पर बताए जाते हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!