Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Aug, 2022 05:25 PM

विजिलेंस का एक्शन पंजाब में लगातार जारी है। अभी भारत भूषण आशु का मामला थमा नहीं था कि अब.......
चंडीगढ़ : विजिलेंस का एक्शन पंजाब में लगातार जारी है। अभी भारत भूषण आशु का मामला थमा नहीं था कि अब मनप्रीत बादल भी विजिलेंस के शिकंजे में फंसने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दी गई है। सिर्फ मनप्रीत बादल ही नहीं बल्कि उनके रिश्तेदार जो-जो जोहल का भी नाम सामने आया है। करप्शन मामले में विजिलेंस को शिकायत की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सरूप चंद सिंगला ने मनप्रीत बादल के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मनप्रीत बादल के खिलाफ अनाज की ढुलाई में घोटाला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। सिंगला का कहना है कि मनप्रीत बादल ने घोटाला किया है और उनका साथ जो-जो जोहल ने भी दिया है। अब देखना यह होगा कि विजिलेंस शिकायत दर्ज करने के बाद क्या एक्शन लेती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here