पंजाब में कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, इस दिन तक बढ़ाई कर्फ्यू की अवधि

Edited By Tania pathak,Updated: 16 May, 2021 05:26 PM

chief minister s big decision regarding corona in punjab

पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कैप्टन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मई तक राज्य में कर्फ्यू को बढ़ा दिया है।

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कैप्टन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मई तक राज्य में कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरे पंजाब के हालात बिगड़ते जा रहे है। इस महामारी के बीच अब पंजाब में ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में इस संकट से निपटने के लिए पंजाब सरकार भी समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी कर रही है। 

आज इसी कड़ी में एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर राज्य की स्थिति की समीक्षा करने के लिए विशेष मीटिंग बुलाई थी। इसी के साथ-साथ ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि 15 मई तक यानी कल तक बढ़ाए गए मिनी लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री के फैसले ने इन सब कयासों को सच साबित किया है। 

आपको बता दें कि बीते एक महीने से मुख्यमंत्री की तरफ से कई बार बैठके बुलाई जा चुकी हैं। ऐसे में आज एक बार फिर से स्थिति की समीक्षा कर ये निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब में कोरोना वायरस के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब की मृत्यु दर भी बाकी राज्यों के मुकाबले अधिक है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!