Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Oct, 2021 02:19 PM

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुका है।
जीरकपुर (नियामियां): पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुका है। इस मौके मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी नवजोत सिद्धू के काफिले में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है कि मुख्यमंत्री चन्नी काफिले के साथ कहां तक जाएंगे।
नवजोत सिद्धू का नेतृत्व में हजारों वर्कर, मंत्रियों और विधायकों के साथ पंजाब कांग्रेस का मार्च लखीमपुर की तरफ बढ़ रहा है। यहां बताने योग्य है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी न होने पर कल से भूख-हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है।
नवजोत सिद्धू ने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि एक तरफ कातिल शरेआम खुले घूम रहे हैं, दूसरी तरफ पीडि़तों के जख्मों पर मरहम लाने के लिए उनका दुख-दर्द बांटने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नाजायज तौर पर हिरासत में लिया जाता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज है और वह इसके खिलाफ डट कर लड़ेंगे। उनका कहना कि उन को जहां तक भी जाना पड़ा वह जाएंगे और भूख-हड़ताल हर हालत में करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को तुरंत बरखास्त किया जाए जिससे वह अपने पदों का दुरुपयोग न कर सके।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here