Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jun, 2025 07:21 PM

बी.एस.एफ. की 99 बटालियन ने बीते दिन सर्च आप्रेशन चलाकर बी.ओ.पी. कस्सोके के से 1 ड्रोन बरामद किया है।
फिरोजपुर (खुल्लर, परमजीत सोढी) : बी.एस.एफ. की 99 बटालियन ने बीते दिन सर्च आप्रेशन चलाकर बी.ओ.पी. कस्सोके के से 1 ड्रोन बरामद किया है।
उक्त मामलें में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने बी.एस.एफ. के कंपनी कमांडर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बी.एस.एफ. की 99 बटालियन के कंपनी मांडर ने बताया कि बीते दिन बी.एस.एफ. के जवानों ने सर्च आप्रेशन चलाकर बी.ओ.पी. कस्सोके के अंतगर्त पड़ते गांव किलचे के खेतों में से 1 ड्रोन मॉडल डी.जी.आई. मिवीक 3 क्लासिक बरामद किया है।
मामलें की जांच कर रहे जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में अज्ञात पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।