सेहरा सजा कर शादी के मंडप पर बैठा दूल्हा, हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस पकड़ कर ले गई थाने

Edited By Vatika,Updated: 26 Apr, 2021 11:35 AM

bridegroom seated on wedding pavilion

किशनपुरा चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थल में उस समय भगदड़ मच गई जब लॉकडाऊन दौरान हो रही शादी के चलते पुलिस ने छापेमारी कर दी।

जालंधर(सुधीर): किशनपुरा चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थल में उस समय भगदड़ मच गई जब लॉकडाऊन दौरान हो रही शादी के चलते पुलिस ने छापेमारी कर दी।

PunjabKesari

विवाह समारोह दौरान अचानक पुलिस की छापेमारी देख बारातियों में भगदड़ मच गई जिसके बाद पुलिस ने शादी से मंडप से दूल्हे को थाने ले गई।

PunjabKesari
इस दौरान दूल्हे के कुछ रिश्तेदार उसे छुड़वाने के लिए थाना नं. 3 में पहुंचे पर वहां पुलिस ने उनकी एक न सुनी और दूल्हे, उसके पिता व लड़की के पिता और दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।ए.डी.सी.पी. सिटी-1 जगजीत सरोआ ने बताया कि थाना नं. 3 के प्रभारी मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि किशनपुरा चौक के पास स्थित एक धार्मिक स्थल में विवाह समारोह में 100 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!