शादी का झांसा देकर दिल्ली से युवती को लुधियाना लाया, किराए पर रखकर किया दुष्कर्म, फिर दिल्ली ले जाकर छोड़ा

Edited By Vatika,Updated: 17 Sep, 2026 09:03 AM

ludhiana rape news

शादी का झांसा देकर दिल्ली से एक युवती को बहला-फुसलाकर लुधियाना लाने और किराए के

लुधियाना (राज): शादी का झांसा देकर दिल्ली से एक युवती को बहला-फुसलाकर लुधियाना लाने और किराए के मकान में रखकर लगातार दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हवस पूरी होने के बाद आरोपी पीड़िता को वापस दिल्ली ले गया और वहां उसे अपने गांव लौटने का दबाव बनाकर लावारिस छोड़ दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई जीरो एफआईआर लुधियाना ट्रांसफर होने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी युवक मोनू पूर्वे के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी मोनू पूर्वे ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसे शादी करने का झांसा दिया। शादी का पक्का वादा कर आरोपी उसे दिल्ली से बहला-फुसलाकर लुधियाना ले आया। लुधियाना के गगनदीप कॉलोनी इलाके में आरोपी ने एक किराए का मकान लिया और पीड़िता को वहीं साथ रखने लगा।पीड़िता का आरोप है कि गगनदीप कॉलोनी में रहने के दौरान आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

जब भी पीड़िता उस पर शादी करने और सामाजिक तौर पर रिश्ते को अपनाने का दबाव बनाती, तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता। लंबे समय तक शोषण करने के बाद आरोपी के तेवर पूरी तरह बदल गए। हवस पूरी हो जाने के बाद आरोपी मोनू पूर्वे पीड़िता को लुधियाना से वापस दिल्ली ले गया। दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे धमकाते हुए कहा कि वह चुपचाप अपने गांव लौट जाए और दोबारा उसके सामने न आए। बेसहारा और धोखे का शिकार हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इस संबंध में दिल्ली के संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

जीरो एफआईआर के आधार पर लुधियाना में केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए दबिश
घटनास्थल लुधियाना की गगनदीप कॉलोनी होने के कारण दिल्ली पुलिस ने मामले में 1 अगस्त को जीरो एफआईआर दर्ज कर केस की फाइल अग्रिम कार्रवाई के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट को ट्रांसफर कर दी। लुधियाना पुलिस ने दिल्ली से प्राप्त दस्तावेजों और बयानों के आधार पर आरोपी मोनू पूर्वे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत नियमित मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!