दुकान पर बैठे व्यापारी की बेरहमी से ह/त्या, इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 14 Sep, 2026 07:18 PM

hoshiarpur incident

टांडा में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी, वरिंदर पंडित): टांडा में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लाहौरियां मोहल्ला टांडा निवासी प्रहलाद सिंह के बेटे गुलजार सिंह के रूप में हुई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रेत और बजरी के व्यापारी गुलजार सिंह शाम करीब 4 बजे अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी। टांडा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हत्यारों को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना ने इलाके में डर और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!