Edited By Vatika,Updated: 25 Mar, 2021 10:20 AM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा बौखलाहट में शिरोमणि अकाली दल के साथ फिर गठबंधन कर सकती है
चंडीगढ़(अश्वनी): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा बौखलाहट में शिरोमणि अकाली दल के साथ फिर गठबंधन कर सकती है, क्योंकि भाजपा का राज्य में कोई अस्तित्व नहीं है। लोग उनसे नाराज हैं। अकालियों में फूट है व कोई भी उन्हें एकजुट नहीं रख सकता। बड़े बादल भी उम्र के कारण अब पार्टी का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने पंजाब के ताजा चुनावी सर्वेक्षण को केजरीवाल का भाड़े का सर्वेक्षण करार दिया है। आप नेता के पास प्रचार का बहुत बड़ा बजट है जिसका प्रयोग ऐसे सर्वेक्षण खरीदने के लिए कर सकते हैं। सर्वेक्षण जारी करने वाली कंपनी ने 2016-17 में आप को 100 सीटें आने की भविष्यवाणी की थी। सभी जानते हैं कि आखिरकार उन्हें कितनी सीटें हासिल हुईं। केजरीवाल और उसकी पार्टी का हाल 2022 में भी यही होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से पंजाब में कांग्रेस के लिए कोई खतरा नहीं है। उनका विश्वास है कि उनका राज्य को चलाने और सेना में रहने का तजुर्बा 2022 से आगे राज्य की चुनौतियों का मुकाबला करने में मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में नौकरियां देने की बात कर रहे हैं जबकि दिल्ली में अपना रिकार्ड बहुत खराब है।