Edited By Urmila,Updated: 13 May, 2022 01:33 PM
बी.जे.पी. अध्यक्ष अरुण सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री सी.एम. मान को चेतावनी देते हुए कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासनिक मामलों में पंजाब का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अरुण सूद ने इस मामले को सख्ती से लेते हुए ...
चंडीगढ़ः बी.जे.पी. अध्यक्ष अरुण सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री सी.एम. मान को चेतावनी देते हुए कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासनिक मामलों में पंजाब का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अरुण सूद ने इस मामले को सख्ती से लेते हुए एतराज जाहिर किया है। बी.जे.पी. नेता ने सी.एम. मान को खरी-खरी बातें सुनाई। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के प्रशासनिक मुलाजिम ही जवाबदेह हैं।
आपको बता दें कि गत दिनों आम आदमी पार्टी के कौंसलरों ने मुख्यमंत्री मान के साथ बैठक की। यह बैठक आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए चंडीगढ़ के सह-इंचार्ज कुलवंत सिंह के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ के कई मुद्दों पर बातचीत की गई जिस पर सी.एम. मान ने चंडीगढ़ के सह-इंचार्ज व मोहाली विधायक को आश्वासन दिया। इन मुद्दों पर हुई बताचीत को लेकर कुछ कौंसलरों ने मीडिया के सामने बयान भी दिया जिसे लेकर मामला गरमा गया। इस दौरान बी.जे.पी. अरुण सूद ने चेतावनी देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब की दखल अंदाजी पर एतराज जताया और कहा कि उनकी यह दखल उन्हें स्वीकार नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here