बी.जे.पी. और आर.एस.एस. के मंसूबों को लेकर बोले राजा वड़िंग

Edited By Urmila,Updated: 16 Jan, 2023 03:30 PM

bjp and r s s raja warring spoke about the plans of

राहुल गांधी द्वारा पंजाब में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज पांचवां दिन है।

जालंधर: राहुल गांधी द्वारा पंजाब में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज पांचवां दिन है। राहुल गांधी की 5वें दिन की 'भारत जोड़ो यात्रा' जालंधर से होशियारपुर जिले में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा खरल कलां आदमपुर पहुंच चुकी है। इस बीच यात्रा में युवा नेता कन्हैया कुमार भी पहुंचे। इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा बयान दिया और कहा कि बी.जे.पी. और आर.एस.एस. वह धर्मों के नाम पर पंजाब को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आर.एस.एस. की जो सोच है उससे तो सीधी-सीधी लड़ाई है  और वह हमेशा कहते हैं कि जब तक कांग्रेस पार्टी है, जब तक गांधी परिवार है, तब तक आर.एस.एस. विचारधारा  लागू नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बेशक वे अपनी ताकत से कई राज्यों में सरकार बना सकते हैं, लेकिन विचारधारा को इस देश पर लागू नहीं कर सकती।

PunjabKesari

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जिस तरह से बी.जे.पी.-आर.एस.एस. हिन्दू-मुसलमान की बात करते हैं, कभी कब्रिस्तान और श्मशान की बात करते थे, मंदिर-मस्जिद की बात करते थे, पंजाब में भी ऐसा ही माहौल बनाया जा रहा है। पंजाब को तोड़ने की बात की जा रही है। पंजाब में भी ऐसे ही हालात बन रहे हैं। पंजाब में इस तरह के काम अच्छे नहीं हैं। ऐसे तमाम मुद्दों पर हम हमेशा लड़ते रहेंगे।

इसी मौके पर कन्हैया कुमार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बी.जे.पी. और आर.एस.एस. दोनों एक जैसे हैं। अगर आर.एस.एस. जड़ है तो भाजपा इसका फल है। आर.एस.एस. ने धर्म को जोड़कर राजनीति की है। ऐसे में कांग्रेस के लिए बी.जे.पी.-आर.एस.एस. अलग-अलग नहीं है। भाजपा जो कुछ कह रही है, वह आर.आर.एस. द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने आर.एस.एस. पर आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म के प्रतीकों का इस्तेमाल कर उस धर्म से जुड़े लोगों से अपने फायदे के लिए सहयोग करने को कह रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-आर.एस.एस. सत्ता में आने के बाद साम्प्रदायिक मतभेद पैदा हो गए। कांग्रेस और आर.एस.एस. अलग-अलग विचारधारा वाले हैं। कांग्रेस जो भी कर रही है संविधान के मुताबिक कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!