पुलिसवालों को पहचान छुपाने के निर्देश...राजा वड़िंग ने Audio शेयर कर किया बड़ा दावा

Edited By Kamini,Updated: 22 Sep, 2026 12:57 PM

raja warring shares audio

पंजाब में पुलिसकर्मियों पर हुए हालिया हमलों के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर नई एडवाइजरी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर किया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में पुलिसकर्मियों पर हुए हालिया हमलों के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर नई एडवाइजरी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर किया है। इस ऑडियो शेयर कर वड़िंग ने दावा किया कि पुलिस कर्मचारियों को पहचान जाहिर न करने के लिए वर्दी में आने-जाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।  वायरल ऑडियो  में बॉर्डर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) ऑफिस की तरफ से हिदायतें जारी की गई। हालांकि, वायरल हुए एक कथित आंतरिक पत्र को पंजाब पुलिस ने फर्जी बताया है।

वड़िंग की ओर से शेयर की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रही है। ऑडियो में दावा किया गया है कि कर्मचारियों को वर्दी, बेल्ट, पहचान चिन्ह, पुलिस उपकरण या ऐसा कोई सामान प्रदर्शित नहीं करने की हिदायत दी गई है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर उनकी पहचान आसानी से हो सके। रिपोर्टों के मुताबिक, हालिया पुलिसकर्मी हत्याओं के बाद सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों को निजी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और ड्यूटी पर आने-जाने की दिनचर्या में बदलाव रखने की सलाह दी है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की एडवाइजरी दी गई है।

वहीं, वड़िंग और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कथित एडवाइजरी को सोशल मीडिया पर साझा किया। वायरल ऑडियो में अमृतसर ग्रामीण, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाने का दावा था, लेकिन पंजाब पुलिस ने उसको फर्जी बताते हुए आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचना पर भरोसा करने को कहा। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब में पुलिसकर्मियों पर लगातार हमलों की घटनाएं हुई हैं। अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और एक आरोपी को मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी दी गई

पंजाब पुलिस और हरपाल चीम ने बताया फेक

वहीं दूसरी तरफ मंत्री हरपाल चीमा ने भी इन दावों को फर्जी बताया है। पंजाब पुलिस ने इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही उन खबरों का पूरी तरह खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से कर्मचारियों को ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी न पहनने की एडवाइजरी जारी की गई है। पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक पेज पर उक्त एडवाइजरी को गलत बताया है। इसमें पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के बाद वर्दी में बाहर न निकलने और सिविल कपड़ों में सफर करने की बात कही गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!