बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Apr, 2024 11:51 PM

big news son of former punjab minister arrested with chitta

शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली दल के सीनियर नेता सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह लंगाह को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जालंधर : शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मंत्री व अकाली दल के सीनियर नेता सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह लंगाह को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बस स्टैंड नजदीक एक होटल से प्रकाश लंगाह को अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने 42 ग्राम चिट्टे सहित प्रकाश लंगाह व अन्य को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। 

शिमला पुलिस के एस.पी. संजीव गांधी ने जानकारी देते बताया कि आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।  जिक्रयोग्य है कि प्रकाश लंगाह को पहले भी नशे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब भी इसे चिट्टे सहित काबू किया गया है, जिसकी जांच चल रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!