पंजाब की सियासत में भूचाल, मंत्री-MLA से जुड़ी ऑडियो क्लिप वायरल!

Edited By Urmila,Updated: 10 Apr, 2026 11:37 AM

audio clip involving minister and mla goes viral

पंजाब की राजनीति में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया, जब एक कथित कॉन्फ्रेंस कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

लुधियाना/चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया, जब एक कथित कॉन्फ्रेंस कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस रिकॉर्डिंग में पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और एक फैक्ट्री मालिक मलकीत सिंह के नाम लिए जाने का दावा किया जा रहा है। यह ऑडियो करीब 5 मिनट 2 सेकेंड की बताई जा रही है, जिसे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया है।

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर मंत्री मुंडियां और फैक्ट्री मालिक मलकीत सिंह के बीच तीखी बहस सुनाई देती है, करीब पांच मिनट की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ट्रॉली के भुगतान को लेकर तीखी बहस सुनी जा सकती है। इस रिकॉर्डिंग में पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया जा रहा है।

वायरल ऑडियो में फैक्ट्री मालिक मलकीत सिंह यह दावा करता सुनाई देता है कि उसने करीब दो साल पहले मंत्री को एक ट्रॉली दी थी, लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं किया गया। बातचीत के दौरान मंत्री की ओर से बार-बार ट्रॉली के बिल और पैसे की बात उठाई जाती है, जबकि मलकीत सिंह आरोप लगाता है कि भुगतान न होने के साथ-साथ उसकी फैक्ट्री को बंद करवाने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में उसके खिलाफ शिकायतें भी करवाई गईं।

रिकॉर्डिंग में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराने की कोशिश करते सुनाई देते हैं और ट्रॉली के बिल देने की बात कहते हैं। हालांकि बहस के दौरान मामला और बिगड़ जाता है और कारोबारी की ओर से धमकाने, बदसलूकी और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते हैं।

ऑडियो में यह भी दावा किया गया है कि फैक्ट्री मालिक पर हमले से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए, जिनमें गैंगस्टरों को संरक्षण देने जैसी बातें शामिल हैं। वहीं मंत्री की ओर से इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा गया कि उन्होंने केवल गांव के लोगों की शिकायतों को सुना है और किसी तरह की अवैध कार्रवाई नहीं की।

इस पूरे मामले पर फिलहाल मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मीडिया द्वारा संपर्क करने पर विधायक का फोन बंद बताया गया, जबकि मंत्री को भेजे गए संदेशों का भी कोई जवाब नहीं मिला।

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

ऑडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार निवेश को बढ़ावा देने के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ कारोबारियों को धमकाने और अपमानित करने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पंजाब की राजनीति और निवेश माहौल को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

👉ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰਦੇ ਹੋ।
👉 ਪਰ PTO ਟਰਾਲੀ ਤੇ ਇਨੋਵੇਟਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਆਪ ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਹਰਦੀਪ ਮੁੰਡਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਭੱਦੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ, ਗਾਲਾਂ ਅਤੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ?
👉ਕਿ ਹੁਣ ਮੰਤਰੀ ਹਰਦੀਪ ਮੁੰਡੀਆਂ ਅਤੇ ਅਜਨਾਲਾ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਦੀਪ ਧਾਲੀਵਾਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੋਗੇ ?
👉… pic.twitter.com/KPKUi3PNYn
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) April 9, 2026

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!